Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें आज के समय में सुंदर दिखना और निरोग रहना किस व्यक्ति को पसंद नहीं है, सुंदर दिखना और निरोग रहना हर एक व्यक्ति को अच्छा लगता है लेकिन जो व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आ जाता है वह दिखने में भी अच्छा नहीं दिखाई देता और साथ में कई तरह की बीमारियां उस व्यक्ति को लग जाती हैं, जैसे कि हृदय का रोग, पाचन तंत्र से संबंधित रोग और कोलेस्ट्रोल का बढ़ावा आदि रोग हो जाते हैं और इन रोगों की वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है।


जैसे कि किसी व्यक्ति को हृदय से संबंधित बीमारी हो जाती है तो उसे हृदय का ऑपरेशन कराना पड़ता है लेकिन अगर जो व्यक्ति पतला होता है तो उस व्यक्ति को इन रोगों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मोटापे से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं और कुछ दिनों की मेहनत के बाद आपके अंदर जरूर कुछ फर्क दिखने लगेगा।

जैसे कि थोड़ा आपके शरीर के अंदर फर्क होगा और कुछ आपके वजन के अंदर भी फर्क पड़ेगा जिस कारण से आप दिखने में भी सुंदर दिखाई देंगे और आपको बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा तो अगर आप पतला होना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल के अंदर मैंने आपको तीन ऐसे तरीके बताए हैं जिनकी मदद से आप जल्दी से जल्दी पतले हो सकते हैं, तो चलिए दोस्तों बढ़ते हैं आज के इस आर्टिकल की तरफ आपका ज्यादा समय न लेते हुए।

मोटापा क्या है

मोटापे को कम करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि “मोटापा होता क्या है” दोस्तों जिस व्यक्ति में सामान्य वजन से कहीं ज्यादा वजन हो तो उस व्यक्ति को हम मोटा कहेंगे या मोटापे से ग्रस्त कहेंगे यानी कि हमारा शरीर दिन में जितनी भी कैलोरी हासिल करता है और अगर उस कैलरी का हम खर्च नहीं कर पाते तो वह कैलोरी फेट के रूप में हमारे शरीर में जमा हो जाती है और धीरे-धीरे करते हुए यह फेट मोटापे में बदल जाता है, लेकिन हमें इसका पता बाद में चलता जब हमारा वेट बहुत ज्यादा हो जाता है।

वजन ज्यादा होने के क्या कारण हो सकते हैं

अगर हम वजन ज्यादा होने के कारण की बात करें तो यह किसी भी व्यक्ति के जिंदगी में सिर्फ दो ही कारणों से हो सकता है, तो चलिए देखते हैं कि किन दो कारणों की वजह से हमारे वजन ज्यादा हो जाता है।

1. तो चलिए हम पहला कारण देखते हैं जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति में ज्यादा वजन होने लगता है पहला कारण है कि खानपान यानी कि हम आज के समय में बच्चे ज्यादा तर फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते है जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है और वजन बढ़ाने में भी सबसे बड़ा हाथ फास्ट फूड का होता है।

2. पहले के जमाने की बात की जाए तो उस समय में लोगों का वजन बिल्कुल सामान्य होता था। किसी भी व्यक्ति का वजन ज्यादा नहीं होता था और उसका मुख्य कारण यह था कि वह अपना पूरा समय काम करने में बिताते थे, लेकिन आज के समय में ज्यादातर काम घर बैठे कंप्यूटर, लैपटॉप और ऑनलाइन होने लगे हैं और अगर हम कहीं बाहर जाना पड़े तो हम गाड़ी या फिर बाइक लेकर जाते हैं जिस कारण से कि हमारे वजन में प्रभाव पड़ने लगा है, और लोगों का वजन दिन भर दिन बढ़ने लगा है और वजन बढ़ने का दूसरा मुख्य कारण यही है।

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

अगर आपको अपना वजन कम करना है तो इस पॉइंट के अंदर मैंने आप को सबसे बेस्ट तीन तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं, तो चलिए देखते हैं कि वह तरीके कौन-कौन से हैं जिनकी मदद से हम वजन कम कर पाएंगे।

1. खान पान में बदलाव करें

जो व्यक्ति वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपने खान-पान के अंदर बदलाव करना जरूरी है, क्योंकि आज के समय में हमारा खाना ही सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से हमारा वजन बढ़ता ही जाता है और एक समय ऐसा आता है कि हम मोटापे की केटेगरी में आ जाते हैं, तो इस पॉइंट के अंदर हम आपको बताएंगे कि आपको इस प्रकार से अपने खानपान पर कंट्रोल करना है, जिससे कि आपका वजन कम हो जाए।

  • आज के समय में अपने बच्चों को और बड़ों को सबसे ज्यादा स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड की स्टाल पर खड़ा होते हुए देखा होगा यानी कि आज की युवा पीढ़ी और बाल पीढ़ी भी दोनो ही फास्ट फूड की तरफ ज्यादा बढ़ रही है, इस कारण से उनका वजन दिन भर दिन बढ़ता जाता है और इसी कारण से वे मोटापे की गिरफ्त में आ जाते हैं, क्योंकि स्ट्रीट फूड ज्यादातर तेलीय पदार्थों से बने होते हैं, जिस कारण से की हमारे शरीर में फेट जमा होने लगता है, तो आपको सबसे पहले स्ट्रीट फूड को इग्नोर करना है और उसे छोड़ना होगा।
  • वजन कम करने के लिए आपको अपना एक डाइट प्लान बनाना होगा और उस डाइट प्लान के हिसाब से ही खाना खाना है, जिस कारण से कि आपका वजन जल्दी कम होने लगेगा और आपको खाने के साथ स्लाद ज्यादा खाना है क्योंकि स्लाद से हमें एनर्जी ज्यादा मिलती है लेकिन उससे हमारे शरीर में फेट कभी भी जमा नहीं होती और आपको दिन में ज्यादातर फल फ्रूट या फिर जूस पीते रहना है जिससे कि शरीर में एनर्जी बनी रहे।
  • आप जब भी खाना खाने बैठे तो अपने मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रहकर ही खाना है, क्योंकि आजकल के बच्चों में यह बातें देखी गई है कि वह खाना खाते वक्त इन गेजेट को देखते हुए खाना खाते हैं, जिससे कि उन्हें खाने का पता नहीं लग पाता और वह ज्यादा खाना खा लेते हैं और यह भी एक मुख्य कारण है, जिससे की हम मोटापे की ग्रस्त में आ रहें हैं

2. अपनी दिनचर्या में सुधार करें

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस पॉइंट के अंदर मैंने जो जानकारी दी है उस जानकारी को अच्छे से पढ़िए और उस पर गौर करिए कि कहीं यह जानकारी आप से छूट न जाए क्योंकि अगर आपसे यह जानकारी छूट जाएगी तो हो सकता है आपको वजन कम करने में थोड़ी परेशानियां हो लेकिन आप अगर इसे अच्छे से पढ़ लेंगे तो आप अपना वजन जल्दी से जल्दी कम कर पाएंगे।

  • जो व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है वह व्यक्ति जरूर आलसी मिलता है और वह टाइम पर उठने की वजह लेट उठता है, जिस कारण से कि हमारा वजन बढ़ता है तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठना है और जल्दी उठने के बाद एक्सरसाइज करनी है जो कि आपको वजन कम करने में बहुत ही लाभदायक होगी।
  • जितने भी मोटे लोग होते हैं वह अपने शरीर के प्रति बिल्कुल भी एक्टिवेट नहीं होते और वह पूरे दिन आलस में पड़े रहते हैं और कभी भी कोई एक्सरसाइज या फिर खेल की प्रक्रिया नहीं करते तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है, आपको सुबह जल्दी उठना है और एक्सरसाइज योगा के साथ-साथ खेलकूद की एक्टिविटी पर भी ध्यान देना है और अगर आप जिम कर सकते हैं तो जिम भी जरूर जाएंगे अगर जिम जॉइन नहीं कर सकते तो घर पर ही एक्सरसाइज करें।
  • आज के समय में हर एक व्यक्ति घर से बाहर काम करने के लिए जाता है लेकिन ज्यादातर लोग ऑफिस जाते वक्त या तो अपनी गाड़ी लेकर जाते हैं या फिर अपनी बाइक या ऑटो के अंदर जाते हैं, इस कारण से भी हमारा वजन बढ़ने लगा है, अगर किसी भी व्यक्ति का ऑफिस नजदीक है तो उस व्यक्ति को चलकर जाने की आदत या फिर साइनकल पर जाने की आदत डाल लेनी चाहिए, इस आदत को बदलने से आपको वजन कम करने में बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और आपको इसे जल्द ही फायदा देखने को मिलेगा।

3. अपनी आदतों में बदलाव करें

वजन कम करने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा अब आपके दिमाग में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर हम अपनी कोन सी आदतों को बदलें तो दोस्तों हममें कई बार कुछ ऐसी आदतें लग जाती हैं जिस कारण से कि हमारा वजन बढ़ने लगता है और उन आदतों का जिक्र हम इस पॉइंट के अंदर करेंगे और आपको इन पर गौर करते हुए इन आदतों को छोड़ना है जिससे कि आपको वजन कम करने में आसानी होगी।

  • आप जब भी खाना खाने बैठे तो एक साथ पेट भर कर कभी भी ना खाएं क्योंकि इस कारण से भी हमें मोटापे का सामना करना पड़ता है आप दिन में थोड़ा-थोड़ा कर कर खाना खाए।
  • जो भी लोगे मोटे होते हैं उनकी सबसे मुख्य आदत यह होती है की उन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है, और वजन बढ़ने का भी सबसे मुख्य कारण मीठा ही होता है तो सबसे पहले आपको मीठा खाना बिल्कुल बंद करना होगा क्योंकि मीठे के अंदर सबसे ज्यादा कैलोरी होती है।
  • जब से ऑनलाइन काम होने लगा है तब से ज्यादातर लोग ऑफिस के अंदर बैठकर ही लैपटॉप के अंदर काम करते रहते हैं जिस कारण से कि उनका पेट बाहर निकल आता है तो आपको काम करते वक्त बीच में थोड़ा बहुत टहलते रहना है जिस कारण से की आपका पेट बाहर ना निकले।
  • अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो स्मोकिंग को बिल्कुल छोड़ दें क्योंकि इससे भी वजन बढ़ता है।
  • शराब का सेवन बिल्कुल ना करें क्योंकि शराब के अंदर भी कैलोरी होती है जिस कारण से कि हमारा वजन बढ़ता है।
  • अगर आप सोचते हैं कि फल खाने से व्यक्ति मोटा नहीं होता तो आपकी सोच गलत है, क्योंकि ज्यादा मीठे फल खाने से भी व्यक्ति को मोटापे का सामना करना पड़ सकता है तो आप ज्यादा मीठे फल खाने से बचें।

मोटापा का पता कैसे लगाएं

अगर आपके मैंने भी यह सवाल है की हम मोटे हैं या फिर पतले और आप सोच रहे हैं आखिर मैं किस प्रकार से पता लगाऊं की कौन सा व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आता है तो मैं आपको बताता हूं कि मोटापे की केटेगरी कोन आता है।

व्यक्ति का वजन कितना होना चाहिए यह बीएमआई पर निर्भर करता है, चलिए अब हम जानते हैं कि बीएमआई की नजरिए से कौन व्यक्ति अंडरवेट है और कौन सा व्यक्ति ओवरवेट है। अगर आपकी बीएमआई 18.5 से कम है तो आप अंडरवेट माने जाएंगे। यानी कि आपका वजन नॉर्मल व्यक्ति के वजन से कम है।

और अगर आपकी बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच में है तो आप एक सामान्य व्यक्ति की कैटेगरी में आते हैं यानी कि आपका वजन सही है, ना ही आपको वजन बढ़ाने की जरूरत है और ना ही घटाने की।

तो चलिए अब हम जानते हैं कि मोटापे की स्थिति वाले व्यक्ति की बीएमआई कितनी होती है, अगर किसी व्यक्ति की बीएमआई 25 से 029.9 के बीच है तो वह व्यक्ति ओवरवेट माना जाएगा यानी कि वह मोटापे से ग्रस्त है उस व्यक्ति को अपना वजन कम करने की जरूरत है।


Comments

Popular posts from this blog

IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List

आज जानेंगे   IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List   की पूरी जानकारी देखेंगे। आपको तो पता ही है कि क्रिकेट देखने वाले दर्शकों को सबसे ज्यादा मजा तभी आता है जब कोई बल्लेबाज छक्का लगता है और आईपीएल चौका-छक्कों का ही टूर्नामेंट है, जब आईपीएल के मैच में कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तब दर्शकों में एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है, इस बार का आईपीएल लीग का 15वां सीजन है। हर बार की तरह इस बार के आईपीएल में भी बहुत ही अधिक मात्रा में छक्के देखने को मिलने वाले हैं जिसकी शुरुआत 26 मार्च 2022 को हो गई है। आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई 2022 को देखने को मिलेगा, आपको तो पता ही है कि आईपीएल में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन  सिक्सर किंग इन आईपीएल  वही बनता है जो आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाता है। जो कि बिलकुल भी आसान काम नहीं है, क्योंकि आईपीएल को दुनिया की सबसे लोकप्रिय और मुश्किल क्रिकेट लीग माना जाता है, अगर आप यह जानने के इच्छुक हैं कि  आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स कौन से खिलाड़ी के ...

पिन कैसे प्राप्त करें

आज जानेंगे   MPIN Kya Hota Hai एमपिन कैसे प्राप्त करें   इस आर्टिकल में MPIN के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप Online mobile banking का प्रयोग करते हैं, तो आपको MPIN के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है, चलिए जानते हैं आज के समय में डिजिटलीकरण बहुत बढ़ गया है और सभी काम डिजिटल तरीकों से ही हो रहा है और डिजिटली ही हम पैसों का लेन देन भी बड़ी आसानी से करते हैं। इसके लिए हमें अपने बैंक अकाउंट से Mobile number को connect करना होता है और फिर Mobile Banking से Transaction के लिए MPIN का प्रयोग होता हैं। दुनिया के साथ भारत में भी काफी चीजे डिजिटल होती जा रही है और इस डिजिटल दुनिया से लेनदेन करने का तरीका भी बदल गया है। पहले लोग किसी चीज का लेनदेन करने के लिए खास धातु का उपयोग करते थे फिर सिक्के और कागज के नोट का उपयोग किये जाने लगा जो आज भी जारी है लेकिन भविष्य में आपको शायद ही कहीं सिक्के या नोट देखने को मिले क्योंकि लेनदेन करने के लिए अब लोग डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं  MPIN Kya Hota Hai  और एमपिन का उपयोग कहाँ किया जाता है उ...

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है

  आज जानेंगे   दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश   यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है यहां पर अगर आप घूमने जाएंगे तो आपकी करेंसी के मुताबिक काफी सस्ते रेट में आपको चीजें मिल जाएंगी, यहां पर रहना खाना और घूमना बहुत ही सस्ता है, अगर आप किसी देश में टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह देश आपके लिए सबसे सही रहेंगे क्योंकि यहां पर घूमना काफी किफायती है। यहां पर टॉप 10 देशों की हमने जो लिस्ट दी है, उनमें से अधिकतर गरीब देश हैं और उनकी करेंसी का रेट बहुत कम है, लेकिन यह सभी के सभी देश बहुत ही खूबसूरत देश है, और इनकी खूबसूरती ऐसी है जिसको कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता। इनमें से कंबोडिया वियतनाम नेपाल और श्रीलंका जैसे देश भारत के काफी करीब है, इसलिए यहां पर जाने के लिए आपको फ्लाइट का अधिक खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा और इन 10 देशों में बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं और यहां पर टूरिस्ट विजा भी बहुत आसानी से मिल जाता है, नेपाल जैसे देश में आप बिना किसी वीजा के जा सकते हैं और बाकी के कई देशों में हाथों-हाथ वीजा मिलता है। दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश 10. बेलारूस बेलारूस एक ऐतिहासिकता से भरपूर देश ह...